Bhopal News: संबंधों के बना लिए थे वीडियो, करता था महिला को ब्लैकमेल, किचन की खिड़की तोड़कर परिजनों ने बचाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एक सिरफिरे आशिक की सामने आई है। मनचला एक युवती को लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पास उसके अश्लील वीडियो भी हैं। जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसने बलात्कार किया था। फिलहाल इस मामले में आगजनी का केस दर्ज किया गया है। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता बुधवार को ज्यादती का केस दर्ज कराने थाने जाएगी।
सहेली के जरिए हुई थी पहचान
यह घटना शाहजहांनाबाद इलाके की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सेज खान (Saje Khan) है। वह मैकेनिक की दुकान चलाता है। आरोपी एक साल से युवती को धमका रहा है। वह पीड़िता को रास्ते में रोककर बातचीत करने के लिए मजबूर करता था। ऐसा करने से आरोपी सेज खान नाराज चल रहा था। वह 26 अप्रैल की शाम को उसके घर आया। उसके पास पेट्रोल भी था। उसने कूलर के लिए खुली खिड़की से हाथ डालकर पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। पीड़िता शादीशुदा भी है और पति से अलग मायके में रहती है। उसके घर के सामने सहेली रहती है जिसके जरिए आरोपी से उसकी पहचान हुई थी।
घर में भगदड़ मची

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले उनके और आस—पास के दूसरे घरों को बाहर से बंद कर दिया था। फिर आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने बताया कि उसके घर पर बहन भी डिलीवरी के लिए आई है। उसकी गोद में मासूम बच्चा भी था। आग से पूरे घर में अफरा—तफरी मच गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने किचन की खिड़की को तोड़कर अपनी जान बचाई।