Bhopal Rape Case: पिता के परिचित ने किया गर्भवती महिला से बलात्कार

भोपाल। पति—पत्नी के बीच नोंक—झोक होती ही है। इसी कारण एक महिला पति से नाराज हो गई। वह गुस्से में मायके आ गई। लेकिन, यहां उसके साथ शर्मसार कर देने वाली घटना (Bhopal Rape Case) हो गई। महिला गर्भवती है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा (Bhopal Pregnant Woman Rape Case) दर्ज किया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की है। बलात्कार करने वाला पीड़िता के पिता का परिचित है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो बच्चियों की है मां
ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया 29 वर्षीय शादीशुदा महिला ने बुधवार रात 10:51 पर ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी सिरोंज निवासी युवक से कराई है। शादी के बाद दोनों की दो बच्चियां है। पति प्रायवेट जॉब करता है। वह पांच महीने की गर्भवती भी है। बीते कुछ दिनों से पति के साथ अनबन चल रही थी। इसी कारण पति से नाराज होकर वह मायके में चार—पांच दिन पहले ही आई थी। पीड़िता ने पति से अलग रहने का फैसला कर लिया था। उसे किराए के मकान की तलाश थी।
मकान दिलाने के बहाने किया यह काम
पीड़िता के पिता का आरोपी परिचित है। पिता ने उसे बोलकर पीड़िता को कमरा दिखाने के लिए बोला था। आरोपी बुधवार को महिला से मिला था। आरोपी उसे आॅटो में बैठाकर अमन कॉलोनी आरोग्य निधि अस्पताल के पीछे बने मकान में ले गया। यहां उसने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। ज्यादती के बाद आरोपी उसे किसी को नहीं बताने के लिए धमकाने लगा। कुछ देर बाद आरोपी ने उसे घर छोड़ दिया। परिजनों ने जब उससे मकान के बारे में पूछा तो वह रोने लगी। डरी सहमी आवाज में उसने परिजनों को उसके साथ हुई घटना बताई।
परिजनों के साथ पहुंची थाने
पुलिस ने पीड़िता और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी परिचित के खिलाफ धारा 375/506 (बलात्कार और धमकी देने) का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना स्थल पर तीन बार दबिश भी दी। मशक्कत के बाद उसको दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उसको जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।