Bhopal Cop News: नकली ही सही पर असली जोखिम उठाया

Share

Bhopal Cop News: दंगाईयों और बलवाईयों से निपटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल करके नवरात्र जैसे पर्व के दौरान समाज को पुलिस ने क्या दिया संदेश, गरबा, झांकियों में वीआईपी मूवमेंट जैसी भारी भरकम ड्यूटी के बावजूद मैदानी कर्मचारियों की करा दी परेड

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव दुर्गा महोत्सव एवं दशहरा पर्व को देखते हुए मॉक ड्रिल किया गया। यह आयोजन डीसीपी हेडक्वार्टर श्रद्धा तिवारी  की अगुवाई में संपन्न हुआ। इसमें नेहरु नगर पुलिस लाइन में परेड भी रखी गई। इस कार्यक्रम में थानों का बल, यातायात का बल, रक्षित केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों समेत करीब 300 पुलिस जवानों (Bhopal Cop News) ने भाग लिया।

यह दी गई पुलिस की तरफ से जानकारी

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बलवा ड्रिल परेड से पूर्व पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) ने समस्त जवानों को संबोधित करते हुए बलवा ड्रिल परेड का महत्व बताया। उन्हें कानून व्यवस्था के दौरान विपरित परिस्थितियों में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए एवं पुलिस जवानों की किस तरह की जिम्मेदारी होती है, इस बारे मे विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बलवा मॉक ड्रिल (Mock Drill) के लिए पुलिस जवानों की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। टियर गैस पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, राइफ़ल पार्टी, मेडिकल पार्टी, वाटर केनन पार्टी थी। इसमें हादसे में युवक की हुई मौत के मामले में उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने का नाट्य रुपातंरण किया गया। समझाने के दौरान लोगों की भीड़ उग्र हो गई। जिस कारण पुलिस पर पथराव होने लगा। जान माल का नुकसान एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले चेतावनी दी। फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। तब भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो लाठी चार्ज किया गया। अनियन्त्रित भीड़ को रोकने एवं सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान से बचाने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत गोली चलाई गई। कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मॉक ड्रिल में दोनों ही भूमिकाओं में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे। कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तथा विपरित परिस्थितियों में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए अमले को प्रशिक्षण देने और अपनी क्षमताओं की परख करने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है। ताकि कानून व्यवस्था ड्यूटी, धरना-प्रदर्शन इत्यादि के दौरान विपरित परिस्थितियों में पुलिसकर्मी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ज्वाइंट डायरेक्टर की बेटी से सायबर फ्रॉड
Don`t copy text!