Bhopal News: कीड़े ने काटा हुई मौत 

Share

Bhopal News: दो प्रायवेट अस्पताल ने हमीदिया अस्पताल भेजा तो पुलिस तक पहुंचा यह मामला

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। घर पर सोते वक्त एक व्यक्ति को जहरीले कीड़े ने डंक मार दिया। उसकी तड़प को देखकर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर भागे। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। उसको प्रायवेट अस्पताल ने भर्ती करने से मना करते हुए हमीदिया अस्पताल ले जाने बोला। यहां उसे मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी गई।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार बीलखेड़ा में यह घटना हुई थी। जिसमें अशोक कुमार (Ashok Kumar) पिता घीसीलाल उम्र 40 साल की मौत हो गई है। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। अशोक कुमार को 19—20 अक्टूबर की दरमियानी रात एक बजे किसी कीड़े ने काट लिया था। उसको इलाज के लिए पहले शारदा अस्पताल (Sharda Hospital) ले गए। वहां हालात नाजुक बताकर हजेला अस्पताल (Hajela) रेफर कर दिया। यहां भी हालात गंभीर बोलकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने बोला गया। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर ने चैक किया तो वह मृत हो चुका था। रातीबड़ पुलिस मर्ग 51/24 कायम कर लिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक्टिवा के साथ हिरासत में लिया गया
Don`t copy text!