Bhopal News: घरेलू हिंसा की पीड़ित पंजाबी महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: शादी के चार महीने बाद ससुराल की यातनाओं से तंग आकर पुलिस से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक पंजाबी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। विवाहिता को पति के अलावा उसके सास—ससुर और ननद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

एनआरआई है पति

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 32 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। पीड़िता पंजाब (Punjab) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की पिपलानी में रहने वाले आरोपी पति के साथ फरवरी, 2024 में शादी हुई थी। पति कनाडा में जॉब करता है। शादी के बाद से पति के अलावा उसके ससुर—सास और दो ननद उसे प्रताड़ित करते थे। उनका कहना था कि वह दहेज में रकम कम लेकर आई है। इन बातों से तंग आकर पुलिस थाने में उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 523/24 धारा 85बीएनएस/3/4/ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh में दो महीने बाद दर्ज हुई Gang Rape पीड़िता नाबालिग की FIR
Don`t copy text!