Bhopal News: रोड़ क्रॉस करते समय हुआ था हादसा, मोपेड सवार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/03/Bhopal-Road-Accident-001-300x150.jpg)
भोपाल। सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई है। हादसा सड़क क्रॉस करते समय हुआ था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके की है। जख्मी हालत में वृद्धा को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले मोपेड सवार चालक के खिलाफ पिपलानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
सुबह के वक्त हुई थी घटना
पिपलानी थाना पुलिस को जेपी अस्पताल से 23 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे डॉक्टर अंसारी ने एक वृद्ध महिला के मौत की सूचना दी थी। मृतका की पहचान सी—सेक्टर निवासी पांचाली पति गोविंदन उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ—नौ बजे की है। पांचाली (Panchali) किसी काम से इद्रपुरी गई थी। वह जब रोड़ क्रॉस कर रही थी तब गांधी मार्केट इंद्रपुरी की तरफ से आ रही मोपेड एमपी—04—क्यूजे—7617 ने महिला को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे लोगों ने जेपी अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित (Bhopal Road Mishap) कर दिया। पांचाली के सिर—हाथ—पैर और शरीर के अन्य भागों में चोटें आई थी। पिपलानी थाना पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज किया है। टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ 66/22 धारा 279/304—ए लापरवाही से वाहन चलाना और टक्कर मारकर मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।