Bhopal News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: जहां से एम्बुलेंस उठाकर अस्पताल ले गई वहां पड़ी थी बाइक, पुलिस पहुंची तो वह भी हो गई गायब, अब इस तरह से लगाया जा रहा है पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। अभी तक टक्कर मारने वाले और घटनाक्रम को लेकर पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बहरहाल यह साफ है कि मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। शव पीएम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस के सामने आए है यह तथ्य

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना कजली खेडा (Kajali Kheda) के पास 03 मार्च की रात नौ बजे हुई थी। यहां एम्बुलेंस दो जख्मी लोगों को बेहोशी की हालत में उठाकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गई थी। वृद्ध की उम्र लगभग 60 साल है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर बाकी लोग भाग गए। कुछ देर बाद वृद्ध की मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को पहुंची थी। अभी तक पुलिस को मृतक के परिजनों का पता नहीं चल सका है। जहां दुर्घटना हुई थी वहां एक बाइक (Bike) थी। अब वह बाइक भी मौके से गायब है। मामले की जांच एएसआई दिग्विजय सिंह (ASI Digvijay Singh) कर रहे हैं। कोलार रोड पुलिस मर्ग 14/25 कायम कर लिया है। वहीं दूसरे घायल के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और उसके आस—पास लगे कैमरों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी
Don`t copy text!