Bhopal News: युवती के साथ अश्लील हरकत

Share

Bhopal News: चार महीने पहले घर पर काम करने के लिए बुलाया था आरोपी, उसी वक्त नंबर मिलने के बाद कर रहा था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कॉस्मैटिक शॉप पर जॉब करने वाली एक युवती के साथ अश्लील हरकत की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

आरोपी ने पीड़िता की चुप्पी को कमजोरी समझ लिया

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह एक कॉस्मेटिक दुकान में जॉब करती है। पीड़िता के घर का दरवाजा खराब हो गया था। इसलिए नवंबर 2024 में उसने आरोपी से मदद ली थी। वह पीड़िता के घर के सामने ही रहता है। उसी दौरान आरोपी को उसका नंबर मिल गया था। जिसके बाद वह फोन पर उसे परेशान करने लगा। जिसको उसने नजर अंदाज कर दिया। लेकिन, 11 मार्च को पीड़िता अपनी मां को छोड़कर आ रही थी। तभी आरोपी ने उसका बुरी नीयत से रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद वह थाने पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने से पहले लंबी जांच की। जिसके बाद अब प्रकरण 118/25 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई गणपत सिंह (ASI Ganpat Singh) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: भाषा के भंवर में उलझी पुलिस
Don`t copy text!