MP Cop Gossip: कांस्टेबल ने महिला आईपीएस की उड़ाई नींदे, दो सगे भाईयों की कहानी के मतलब निकाल रहे अफसर, डीजे बजाना महंगा पड़ा, फिल्म की शूटिंग देखकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी सदमे में आ जाएंगे, आईपीएस के मकान को हथिया लिया
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे ही बातों का हमारा साप्ताहिक कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। इसमें उन बातों को बताने का प्रयास किया जाता है जो मीडिया में आने से रह गई। इस बार भी कुछ चटपटे किस्से आपके लिए।
डीजे की गूंज से पुलिस मुख्यालय भी गूंजा
पिछले दिनों एक जिले में तैनात निरीक्षक का वीडियो वायरल हुआ। वे रात्रिगश्त करके घर में सो रहे थे। तभी उनकी कॉलोनी में डीजे बज गया। यह डीजे एक दलित व्यक्ति के सरकारी सेवा से रिटायर होने के अवसर पर घर लाते वक्त बज रहा था। निरीक्षक की नींद टूटी तो वे आवेश में आ गए। उन्होंने पुलिसिया अंदाज में वह सबकुछ किया जो किया जाता है। इस बात का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि उन्हें थाने से ही रवानगी लेना पड़ गई। इतना ही नहीं वीडियो को लेकर पुलिस मुख्यालय के अफसर भी सफाई देते—देते थक गए।
मीट पर दूसरे दिन मीडिया बैन
भारतीय पुलिस सेवा का दो दिनी मीट हुआ। इसमें जो रिपोर्ट होना थी वह सामने आई ही नहीं। जबकि इन दो दिनों में आईपीएस बनने और जनता से जुड़े विषय पर काफी चर्चा हुई। कार्यक्रम के पहले दिन सीएम ने अपनी स्पीच दी। इसमें उन्होंने दो सगे भाईयों के बीच झगड़े की कहानी बताई। फिर उनके साथ में जाने की बात बोलकर चौंकाया गया। अब हर विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर फलां अफसर, उस अफसर को बताकर चर्चाओं का गुबार बनाए हुए हैं। वहीं सर्विस के पहले दिन कार्यक्रम में कुछ ऐसे भी लोग पहुंच गए थे जो आईपीएस मीट की बजाय अफसरों के साथ ही सैल्फी लेने लग गए थे। जिस कारण दूसरे दिन उनको प्रतिबंधित कर दिया गया था।
अनुराग कश्यप भी शर्म से पानी—पानी हो जाएंगे
भारतीय न्याय संहिता में कार्रवाई करते वक्त वीडियो बनाने का नियम है। यही वीडियो भी मीडिया के लिए पिछले दिनों मुहैया कराए गए। इन दोनों वीडियो को देखकर हर कोई हैरान—परेशान है। जिन्हें पुलिस पकड़ने गई वे अचानक पड़े छापे के बाद चेहरे पर हवाईंयां उड़ने तो दूर भागने का नाटक ही नहीं कर सके। एक वीडियो में तो पकड़ाया जुआरी इतना भारी भरकम था कि उसे उठने में ही दो मिनट लग जाते। यह वीडियो देखकर हर खबरनवीस पुलिस कार्रवाई के चटखारे मारकर मजे लेता हैं।
महिला आईपीएस एक कांस्टेबल से परेशान
विधानसभा चुनाव के बाद एक कार्रवाई की गई थी। जिसमें भारी रकम एक मकान से बरामद हुई थी। इस कार्रवाई के बाद आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी नाप दिए गए थे। इन्हीं में से एक कांस्टेबल ने महिला आईपीएस (MP Cop Gossip) की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। जिस कारण वे उसे एक आंख भी नहीं देखना चाहती हैं। उनके मीडिया में दिए गए दो बयानों को जुटाकर कार्रवाई को चुनौती दी गई है। इस वाक्ये के बाद महिला आईपीएस ने मीडिया से बातचीत करने में भी दूरी बना ली है। इतना ही नहीं जिस कांस्टेबल ने मैडम के खिलाफ जाने का साहस दिखाया उसके साथ मंच साझा करने में भी बचने लगी है। पिछले दिनों कांस्टेबल को इनाम दिया जा रहा था। जिसमें वह शामिल होने से बच रही थी। बहरहाल, कांस्टेबल ने भी मधुमक्खी के छते पर पत्थर मारकर अपनी रिटायरमेंट को संकट में डाल लिया है।
कुर्सी पाने पहले कुर्सी बचाई
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई
पिछले दिनों एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता एक आईपीएस अफसर को मुखर होकर जमकर कोस रहे थे। वे एक नाबालिग के मामले में एसपी को हटना ही होगा बोलकर चेतावनी भी दे रहे थे। इन बातों से साहब काफी विचलित हो रहे थे। इसी दौरान उनके शुभचिंतकों ने बताया कि पुलिस लाइन में एक निरीक्षक है जो उन्हें संकट से बचा सकता है। उस तारणहार को साहब ने तुरंत बुलाया। अपनी मंशा बताई और बदले में थाने की कुर्सी देने का वरदान दे दिया। फिर क्या था जुझारू निरीक्षक साहब को लेकर एक दरबार में पहुंचे। यहां से उन्हें तथास्तु होने का वरदान दिया गया।
सरकारी मकान जाने से दुखी आईपीएस ने किराए पर रहना मंजूर किया
भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी को सरकार ने पिछले दिनों सी टाइप आवास आवंटित किया था। उस आवास में वे जा पाते उससे पहले सरकार के ही एक कद्दावर मंत्री के नेता वह बंगले का सुख उनसे छीन लिया। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद उनकी बुरी स्थिति को देखकर वे आवेश में आ गए। उन्हें फिर जो बंगला आवंटित हुआ उसे गुस्से में सरेंडर कर दिया। इसके बाद वे एक कवर्ड हाईराइज कैंपस में रहने चले गए। यहां उन्होंने एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है। वे सरकार के इस फैसले से इतने नाराज है कि उन्होंने हमेशा ही अपने किराए के फ्लैट पर रहने का मन बना लिया है।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।