Bhopal News: सास पर लगाया बहू ने दम तोड़ने से पहले यह आरोप

भोपाल। कल्याण नगर में एक नवविवाहिता ने आत्मदाह कर लिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है। मृतिका ने अंतिम सांस लेने से पहले परिजनों पर संगीन आरोप लगाए हैं। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
छोला मंदिर थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर राजेंद्र शर्मा (Dr Rajendra Sharma) ने 24—25 मार्च की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे एक महिला के मौत की सूचना दी थी। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 15/22 दर्ज किया है। शव की पहचान 23 वर्षीय कामिनी जैन (Kamini Jain) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई अयोध्या प्रसाद यादव (SI Ayodhya Prasad Yadav) ने बताया कि उसका विदिशा में मायका हैं। उसकी कल्याण नगर निवासी कपिल जैन (Kapil Jain) से 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक दो साल की बेटी भी है। पति सब्जी का ठेला लगाता है। उसकी सास निर्मला जैन से उसकी नहीं बनती थी। अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। घटना 21 मार्च की है। उस दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। निर्मला जैन (Nirmala Jain) का बोलना था कि वह मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ले। सास के उकसाने पर उसने यह कदम उठाया था। यह बात बयानों में सामने आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।