Bhopal News: दो नवजातों के जन्म के बाद मौत 

Share

Bhopal News: रीवा जेल से भोपाल में किया गया था ट्रांसफर, सजायाफ्ता महिला बंदी ने सुल्तानिया अस्पताल में दिए थे जुड़वा बच्चों को जन्म, कुछ मिनट बाद हुई मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला बंदी के दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई है। बेहद संवेदनशील इस विषय ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। महिला बंदी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली है। उसे रीवा जिले की जेल से भोपाल केंद्रीय जेल में इलाज के लिए ट्रांसफर किया गया था।

गर्भवती होने को लेकर यह बोले जेल अधीक्षक

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 22 जुलाई को हुई थी। हमीदिया अस्पताल में स्थित सुल्तानिया अस्पताल (Sultania Hospital) में तामेश्वारी कावरे (Tameshwari Kavre) पति ओमप्रकाश कावरे को भर्ती कराया गया था। वह गर्भवती थी और उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वह सिंगरौली (Singrauli) जिले में रहती है। तामेश्वारी कावरे रीवा (Rewa) जिले से केंद्रीय जेल (Jail) में हत्या के प्रकरण में रखा गया था। उसको डिलीवरी के लिए सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रबंधन ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह छह बजे उसने दो बच्चों को जन्म दिया। उसके पांच मिनट बाद ही दोनों नवजातों की मौत हो गई। इस मामले की जांच एसआई कन्हैयालाल यादव (SI Kanhaiyalal Yadav) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 41—42/24 कायम कर लिया है। इधर, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे (Rakesh Bhangre) ने बताया कि तामेश्वरी कावरे को पैरोल पर रिहा किया गया था। वह जब उक्त अवधि पूरी करके जेल दाखिल हुई थी तो उसका प्रेंग्नेंसी पॉजिटिव पाया गया था। उसको भोपाल जेल में शिफ्ट किया गया था। नवजात की मौत के मामले में रिपोर्ट बनाकर जेल मुख्यालय को भेजा जा रहा है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सरकार चढ़ाव पर संगठन उतार पर…
Don`t copy text!