Bhopal News: मामी के साथ भांजे ने की अभद्रता

Share

Bhopal News: मुस्लिम महिला को यह बोलकर लंबे अरसे से कर रहा था परेशान, बेटी पर भी रखता था बुरी नजर, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता मुस्लिम समाज की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। आरोपी सगा भांजा है जो महिला और उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसे कई बार समझाया गया था। जब वह नहीं माना तो पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया।

सामाजिक दबाव में खामोश रही थी पीड़िता

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह शादीशुदा भी है और उसकी बेटी भी है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र में ही रहती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का भांजा है। वह कहता था कि पति को तलाक दे तो वह उसके साथ शादी करेगा। यदि पति से तलाक नहीं कर रही है तो वह उसकी बेटी से उसकी शादी करा दे। इस बात पर उसने ऐतराज जताते हुए विरोध किया था। कई बार ऐसा बोलने पर उसने पति को घटना बता दी थी। परिजनों ने भी उसे समझाया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पुलिस थाने पहुंचकर पीड़िता ने प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 385/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Jabalpur Cyber Crime: मराठी लड़कियां होती थी निशाने पर जानिए क्यों
Don`t copy text!