Bhopal News: कार और पांच लाख की कर रहे थे मांग 

Share

Bhopal News: मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, एक साल पहले हुई थी भोपाल में शादी

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। मुस्लिम महिला ने घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी दहेज लोभी परिवार कार और पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। परिवार की सहमति से विवाहिता ने एक साल पहले ही निकाह किया था।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की हनुमानगंज में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2023 में शादी हुई थी। शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति के अलावा उसे सास—ससुर भी प्रताड़ित करते थे। आरोपी कहते थे कि उन्हें पांच लाख रुपए और कार दहेज में मिलनी थी। इन्हीं बातों से तंग आकर वह कुछ दिनों पहले टीटी नगर में आकर रहने लगी थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लक्ष्मी (HC Laxmi) कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 204/24 दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो गुटों के बीच हाथापाई
Don`t copy text!