Bhopal News: मैकेनिक का करता है काम, पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रताड़ना का मुकदमा

भोपाल। मायके से दो लाख रुपए लेकर आने के लिए एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। पीड़िता भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके में रहती है। मामले की जांच और कार्रवाई भोपाल शहर के महिला थाना पुलिस ने की है। पीड़िता की पंद्रह साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी।
यह बोलकर पीटता था पति
महिला थाना पुलिस के अनुसार मामला पीड़िता ने 2009 में निकाह किया था। पीड़िता की उम्र 36 साल है। वह करोद स्थित राजीव कॉलोनी (Rajeev Colony) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी शादी राजगढ़ में हुई थी। पति मैकेनिक का काम करता है। वह पत्नी को मायके से दो लाख रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करता था। इस कारण उसने तंग आकर पुलिस से मदद मांगी। मामले की जांच एसआई सुनील तिवारी (SI Sunil Tiwari) कर रहे है। पुलिस ने 92/24 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।