Bhopal News: पति के दूसरी औरतों के साथ थे संबंध, विरोध करने पर धमकाता था, तीन सप्ताह बाद होश में आई तो पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। मुस्लिम नव विवाहिता ने पति की हरकतों से तंग आकर जहर गटक लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई। खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला तीन सप्ताह तक होश में नहीं आई। अब उसने पति के सारे राज उजागर कर दिए। उसने बताया कि पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण विरोध करने पर वह उसको प्रताड़ित करता था।
होश में आने का इंतजार कर रही थी पुलिस
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहती है। उसका ससुराल और मायका आस—पास ही है। उसकी शादी 2022 में हुई थी। शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से तय हुई थी। आरोपी पति ऑटो (Auto) चलाता हैं और पार्ट टाईम वाशिंग यार्ड पर काम भी करता है। शादी के बाद पीड़िता को पति की हरकतों के बारे में पता चला। उसने विरोध किया तो वह उसको परेशान करने लगा। धमकाते हुए मारने—पीटने लगा। ताकि मायके में वह उसकी बातें नहीं बता दे। घटना 25 जनवरी को हुई थी। उस दिन महिला ने दूर के रिश्तेदार के साथ पति को पकड़ लिया था। जिसके बाद हुए विवाद में उसने जहर गटक लिया। वह 16 फरवरी तक अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित निजी अस्पताल में बेहोश रही। जब वह होश में आई तो उसने पति के खिलाफ पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि चूहा मार दवा का उसने सेवन कर लिया था। बयानों के आधार पुलिस ने अब प्रकरण 77/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।