Bhopal Murder News: राजधानी में फिर हत्याकांड

Share

Bhopal Murder News: पत्थर मारकर किया था जानलेवा हमला, सामान्य मारपीट की धाराओं में दर्ज था मुकदमा

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में फिर हत्याकांड हो गया। यह ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। इस मामले में थाना पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। पीड़ित दलित समाज से आता था। उसे पत्थर मारकर जख्मी किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। अब मौत के बाद थाना और उसके प्रभारी मीडिया के सवालों से बचने इधर—उधर होते रहे।

थाना प्रभारी ने फोन भी नहीं उठाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायण नगर (Narayan Nagar) के पास से रेलवे पटरी (Railway Track) पार करके शाहपुरा थाना क्षेत्र में कई लोग आते—जाते हैं। अमूमन यह मजदूर श्रेणी के लोग ज्यादा आना—जाना करते हैं। उसी रुट पर 25 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे विवाद हुआ था। यह विवाद मान सिंह कंसोतिया (Maan Singh Kansotiya) पिता मदन लाल कंसोतिया उम्र 37 साल के साथ हुआ था। वह राजगढ़ (Rajgarh) जिले के कुरावर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कलेली का रहने वाला है। मान सिंह कं​सोतिया की जगह उसके रिश्तेदार सुरेश कंसोतिया (Suresh Kansotiya) की शिकायत पर पुलिस ने घटना वाली रात लगभग सवा नौ बजे दो आरोपियों सुनील और मंगल के खिलाफ गाली—गलौज, मारपीट करके धमकाने का प्रकरण 488/24 दर्ज किया था। मान सिंह कंसोतिया फिलहाल हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहता था। घटना की जांच एएसआई सुभाष त्यागी (ASI Subhash Tyagi) कर रहे हैं। जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके अलावा बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना में तैनात मुंशी ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। थाना प्रभारी अमित सोनी (TI Amit Soni) भी प्रतिक्रिया और बयान देने की स्थिति से बचते नजर आए।

भोपाल जोन—2 में दूसरी तो राजधानी में आधा दर्जन वारदातें

राजधानी का भोपाल जोन—2 पिछले एक महीनों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। गोविंदपुरा (Govindpura) में एमपी—एमएलए कॉलोनी में लूट हो या फिर झपटमारी की घटनाएं। इन्हें रोकने में जोन—2 कामयाब नहीं रहा। इधर, पिछले तीन दिन के भीतर में भोपाल जोन—2 में दो हत्याएं हो चुकी है। पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में छाया मेहर की उसके पति ने निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब बागसेवनिया में मर्डर का यह मामला सामने आया है। जिसकी कहानी में अभी बहुत सारे पेंच उजागर होना बाकी है। उधर, राजधानी में इन दो थानों के अलावा छोला मंदिर, तलैया, श्यामला हिल्स और बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हत्या की रिपोर्ट पिछले एक महीने में दर्ज हो चुकी हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 54/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में दर्ज प्रकरण में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: कुंवारी युवती की डिलीवरी के बाद मुकरा प्रेमी
Don`t copy text!