Bhopal Murder News: वन विभाग कर्मचारी के इकलौते बेटे की हत्या

Share

Bhopal Murder News: लोगों का आरोप पुलिस ने नाबालिग को हमलावरों को सौंप दिया, हत्या का प्रकरण दर्ज

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वन विभाग कर्मचारी के सीने में गुप्ती से वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने नाबालिग को उनको ही सौंप दिया था। जिस कारण उसकी जान चली गई। थाना प्रभारी मनोज पटवा से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया तो वे बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार बृजकांत पांडे (Brajkant Pandey) पिता बृजलोचन पांडे उम्र 16 साल की हत्या हुई है। उसके दो मकान है। एक मकान टीटी नगर स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में हैं। हालांकि उसका दूसरा मकान रातीबड स्थित गोरा गांव में भी है। बृजलोचन पांडे(Brajlochan Pandey)  वन विभाग में जॉब करता है। बृजकांत पांडे कक्षा नौवी का छात्र था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 01 अगस्त की शाम को अर्जुन नगर में विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी पुलिस को भी लगी थी। पुलिस बृजकांत पांडे को भी उठा ले गई थी। उसके बाद वह जख्मी हालत में सीने में गुप्ती का वार लगने पर मिला था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसआई प्रीतम सिंह (SI Preetam Singh) कर रहे हैं। टीटी नगर पुलिस मर्ग 36/24 दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार युवकों ने लगाई पिटाई 
Don`t copy text!