MP Police News: राजधानी भोपाल के तुलसी नगर में हुए बहुचर्चित गोली कांड की विवेचना करने वाले अफसर ने एमपी पुलिस को दिलाया पहली बार यह पुरस्कार, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने दी बधाई, देशभर के 16,955 थानों में से छठवें स्थान पर आया यह थाना

भोपाल। राजधानी में कुछ साल पहले बहुचर्चित गोली कांड को अंजाम दिया गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। यह घटना भोपाल (MP Police News) शहर के टीटी नगर स्थित तुलसी नगर इलाके में हुई थी। इसी मामले की जांच से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी ने मध्यप्रदेश पुलिस को पहला खिताब दिलाया है। एमपी पुलिस में 1983 में एसआई से भर्ती इंस्पेक्टर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारत के 16,955 थानों में से छठवें पायदान पर यह गौरव हासिल हुआ है।
इस कारण सुर्खियों में आए इंस्पेक्टर
इस कारण मिला अवार्ड

गृह मंत्रालय प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन करता है। इसमें दस सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन होता है। इसी तारतम्य में वर्ष 2022 में थाना चोपना जिला बैतूल को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया है। इसकी घोषणा 20 जनवरी, 2023 को बीपीआरडी ने की है। इस कार्यक्रम (MP Police News) में भाग लेने डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना स्वयं मौजूद थे। एनसीआरबी एडीजी चंचल शेखर (ADG Chanchal Shekhar) ने बताया कि गृह मंत्रालय सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन के लिए आपराधिक आकड़ों के आधार पर महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा व अज्ञात शवों के प्रयासों के निराकरण को देखता है। जिसके आधार पर प्रत्येक राज्य से 03 थानों का चयन किया जाता है। चयनित सभी थानों का मूल्यांकन थानों के वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर होता है। यह पहल कोविड़ 19 के कारण बीपीआरडी दो साल बाद कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।