MP Cop News: हॉक फोर्स में तैनात 28 कर्मचारियों को मिला ओटी

Share

 MP Cop News: प्रमाण—पत्र देते वक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बोले ‘पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया’

MP Cop News
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव हॉक फोर्स जवान को फीता लगाकर पदोन्नति देते हुए— चित्र जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी।

बालाघाट/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी इस भूमि पर नक्सली गतिविधियां (MP Cop News) कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने हॉकफोर्स की तारीफ भी की है। वे यहां पर 28 पुलिस कर्मचारियों को क्रम पूर्व पदोन्नति कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

गौरवान्वित करने वाला दिन

हॉकफोर्स के जवानों ने एक अप्रैल को लांजी के पितकोना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की थी। जिसमें शामिल 28 जवानों को शौर्य और पराक्रम प्रदर्शित करने के लिये उनके कंधों पर फीते और स्टार लगाकर क्रम-पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बेल पत्र का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि आज का दिन वास्तविक अर्थो में ऐतिहासिक दिन के साथ ही भारत माता को गौरवान्वित करने का भी दिन है। आज का दिन शौर्य, साहस, हिम्मत और पराक्रम को सार्थक करने वाले जवानों के सम्मान का दिन है। धन-धान्य व भूगर्भ संपदा से परिपूर्ण भूमि पर नक्सली/माओवादी ताकतों की नजर रही है। यादव ने नक्सली गतिविधियों पर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में कहा कि पिछले 5 वर्षों में हॉकफोर्स (Hawk Force) और पुलिस के जवानों ने 19 नक्सलियों को मार गिराया है। जिन पर विभिन्न प्रदेशों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे। यह कार्यक्रम उन जवानों को याद और सम्मानित करने का भी दिन है, जिन्होंने कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए अपना बलिदान दिया। सरकार उन सभी के साथ खड़ी है, जिन्होंने हिम्मत और साहस के बल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विश्व में तीसरा देश जो दुश्मनों के देश मे घुसकर दे रहा है जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का ऐसा तीसरा देश बन गया है, जो अपने देश में ही नहीं बल्कि दुश्मन देश की सीमाओं में घुसकर दुश्मनों को खत्म करने की ताकत रखता है। इजराइल और अमेरिका के बाद भारत तीसरा देश है। मुख्यनमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के पश्चाात पुलिस जवानों के परिजनों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को स्नेह व दुलार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के माता-पिता व दादा-दादी से आशीर्वाद लिया। साथ ही जवानों के परिजनों के साथ फोटो भी खिचवाए। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने स्वागत सम्बोधन दिया। डीजीपी सुधीर सक्सेवना (DGP Sudhir Saxena) ने 1 अप्रैल 24 को लांजी में घटित हुई नक्सली घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 32 वर्षो में पहली बार 1 अप्रैल को बढ़ी जवाबी कार्यवाही हुई, जिसमें 2 हार्डकोर नक्सली मारे गये। वहीं एके-47 रायफल जैसे घातक हथियार जब्त किये गये।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ग्यारह साल की नाबालिग को किया बैड टच
Don`t copy text!