Bhopal News: दामाद ने सास और पत्नी को पीटा 

Share

Bhopal News: विधानसभा में तैनात महिला कर्मचारी ने दर्ज कराया प्रकरण, घर में चल रही पारिवारिक कलह बनी वजह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधानसभा सचिवालय में तैनात महिला कर्मचारी और उसकी बेटी को दामाद ने पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दामाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर आरोपी करने लगा था विवाद

टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 54 साल है। वह जवाहर चौक (Jawahar Chauk) स्थित सरकारी आवास में रहती है। वह विधानसभा सचिवालय में भृत्य के पद पर तैनात है। पीड़िता ने बताया कि बेटी ने 28 नवंबर, 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी दामाद दूसरे समाज से हैं। शादी के बाद वह डेढ़ साल तक ससुराल में रहता था। एक महीने पहले वह घरेलू कलह करने के बाद चला गया। घटना 26 अगस्त को हुई थी। वह घर पर आया और नवजात बेटी की तस्वीर मोबाइल पर नहीं भेजने को लेकर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान सास ने ​बीचबचाव करना चाहा तो उसने धक्का दे दिया। जिसमें वह गिरी और सोफे का कोना उसके सिर से टकरा गया। जिस कारण वह लहुलूहान हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 371/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली युवक लाश
Don`t copy text!