Bhopal Fraud News: गर्लफ्रेंड के लिए पेट्रोल पंप की रकम हड़पी

Share

Bhopal Fraud News: मौसेरे भाई को रकम देने के बाद चाकू मारकर स्वयं को जख्मी करके थाने पहुंचा था, दो लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक युवक ने जालसाजी को अंजाम दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के गौतम नगर इलाके की है। गौतम नगर में गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक युवक जालसाज बन गया। वह पेट्रोल पंप पर जॉब करता है। जिसकी रकम लेकर वह निकला फिर लूट होने की झूठी कहानी गढ़ दी। वह जख्मी हालत में थाने पहुंचा था। पुलिस को शक हुआ तो उसने अपनी पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने पंप कर्मी के अलावा उसके रिश्तेदार को भी गबन के मामले में आरोपी बनाया है।

गर्लफ्रेंड के लिए की जालसाजी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आवास सोगानी (Aavas Sogani ) पिता अरविंद सोगानी उम्र 34 साल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चौक में रहता है। वह बैरसिया रोड पर स्थित इंडेन कंपनी के पेट्रोल पंप (Indane Petrol Pump) में मैनेजर का काम करता है। आवास सोगानी ने बताया कि तीन महीने पूर्व उसके यहां पीयूष यादव (Piyush Yadav) काम करने आया था। वह 16 फरवरी की रात आठ बजे पेट्रोल—डीजल की बिक्री से मिली रकम 28 हजार रुपए लेकर चला गया था। उसका कहना था कि बिक्री को लेकर हिसाब कल बता देगा। ​पीयूष यादव ने पेट दर्द का बहाना बनाया था। वह पंप से निकलकर डीआईजी बंगले के पास पहुंचा। फिर वह गौतम नगर थाने पहुंच गया। उसके बाएं हाथ में तीन जगह छुरी से चिर्राटे के निशान थे। उसे दिखाकर उसने बताया कि उसको लूट लिया है। उसके पास पंप के 28 हजार रुपए थे। पुलिस ने पंप मालिक और मैनेजर को थाने में तलब किया। मैनेजर की कहानी जानने के बाद पुलिस को शक हुआ। फिर उसके चोट को देखा गया। उससे मनोवैज्ञानि​क तरीके से पूछताछ की गई। जिसमें वह टूट गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड आने वाली है। जिसके लिए होटल में ठहराने और उसको घुमाने के लिए पैसों की जरुरत थी। उसने रकम अपने रिश्तेदार नितिन यादव (Nitin Yadav) को दी थी। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसने बताया कि उसे बाइक की ईएमआई भरना थी। इसलिए वह पीयूष यादव की योजना में रकम में कुछ हिस्सा मिलने की शर्त के साथ शामिल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में गबन का प्रकरण 80/25 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीयूष यादव के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच एसआई बाबूजी माथुर (SI Babuji Mathur) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!