Bhopal News: छात्रा के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से मनचला पीछा करके करता था परेशान, बुरी नीयत से हाथ पकड़ा तो परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी लंबे अरस से नाबालिग पीड़िता का पीछा करके परेशान कर रहा था। उसने एक दिन उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। जबकि पीड़िता के अलावा उसके परिजन उसे कई बार समझा चुके थे।

मनचला नहीं माना तो लेना पड़ा एक्शन

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार नाबलिग छात्रा के साथ छेडछाड की घटना सामाने आई है। उसकी उम्र 17 साल है। उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। पीडिता को आरोपी पंकज मीना (Pankaj Meena) काफी अरसे से परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था। वह जब भी उससे मिलता तब शादी करने के लिए बोलता था। जिससे तंग आकर परिजनों को बताया। जिसके बाद पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की जांच एसआई महेंद्र त्रिपाठी (SI mahendra Tripathi) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 139/24 धारा 354/354घ/506/7/8/11 आईव्ही/12/ (छेड़छाड़, पीछा करना, धमकाना और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   होटल के कमरे में बलात्कार
Don`t copy text!