Bhopal News: पीछा करके करता था परेशान, एक ही काॅलोनी में रहने की वजह से पहचानती थी

भोपाल। मनचले से तंग एक युवती ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पीड़िता अपने मंगेतर के साथ थी। मनचला काफी लंबे अरसे से पीड़िता को परेशान कर रहा था।
जांच अधिकारी को नहीं थी सुध
रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 13-14 अगस्त की रात लगभग पौने चार बजे 402/22 धारा 354-घ/294/506 (पीछा करके छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह नीलबड़ इलाके में रहती है। इस मामले का आरोपी संजय सिंह (Sanjay Singh) है। वह पीड़िता को लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। पीड़िता की कुछ महीने पहले एक चिकित्सक के साथ रिश्ता तय हुआ है। जिसके बाद से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। घटना के वक्त उसका मंगेतर भी उसके साथ में था। मामले की जांच एएसआई वसीम खान (ASI Vasim Khan) कर रहे हैं। जिन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और प्रकरण को लेकर सवाल-जवाब से बचने फोन नहीं उठाया। हालांकि थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।