Bhopal News: शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। मनचला जब घर में घुसा तब छात्रा अकेली थी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
यह पता लगा रही है पुलिस
रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 17 अप्रैल की दोपहर लगभग चार बजे हुई थी। शिकायत 15 वर्षीय छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। वह रातीबड इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता घर पर थी इस कारण दरवाजा खुला था। यह देखकर आरोपी सत्यभान पटेल (Satyabhan Patel) भीतर चला गया। उसने अंदर जाकर पहले बातचीत की फिर उसको बुरी नीयत से पकड़ने लगा। यह देखकर छात्रा चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता ने परिजनों के वापस आने के बाद घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस थाने आकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 151/24 धारा 354/354—क/452/7/8/ (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।