Bhopal News: कॉलेज के एक्स ब्यॉयफ्रेंड करता था तंग युवती पहुंची थाने

Share

Bhopal News: ई—मेल में कई बार भेजे थे पोस्ट, पीछा करके परेशान करने वाला मनचला पीड़िता के दफ्तर तक चला गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक्स ब्यॉयफ्रेंड की हरकतों से तंग आकर एक युवती ने प्रकरण दर्ज कराया है। घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। मनचला लंबे अरसे से पीड़िता को लंबे समय से पीछा करके परेशान कर रहा था। आरोपी से पहचान छह साल पहले तब हुई थी जब वह एक कॉलेज से एमबीए कर रही थी।

दफ्तर के बाद पीछा करते हुए घर पहुंच गया

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह एक कंपनी में अभी जॉब कर रही है। उसने कॉलेज लाइफ की छह महीने पहले ई—मेल आईडी खोली थी। जिसमें उसके साथ पढ़ने वाले अंकित सोनी (Ankit Soni) के आधा दर्जन से अधिक संदेश पढ़े हुए थे। उसको उसने नजर अंदाज कर दिया था। पिछले दिनों आरोपी पीड़िता के दफ्तर पहुंच गया। यह घटना 22 अगस्त की दोपहर दो बजे हुई थी। वहां पहुंचकर वह उससे कहने लगा कि वह मुलाकात करने आया है। उसको वहां से उसने जाने बोल दिया। इसके बाद वह अपनी कंपनी का निपटाकर घर जाने लगी तो वह पीछा करते हुए घर तक चला गया। जिस कारण पीड़िता को पुलिस थाने में जाकर आरोपी की हरकतों के खिलाफ थाने में आवेदन देना पड़ा। इस मामले की जांच एसआई अदियाना भगत (SI Adiyana Bhagat) कर रही हैं। पुलिस ने अंकित सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 अगस्त की शाम लगभग छह बजे प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे  के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पति और जेठ के आते ही तीसरी मंजिल से कूदा बलात्कार कर रहा युवक
Don`t copy text!