Bhopal News: विवाहिता के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से हाथ पकडकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को उसके पिता के घर के नजदीक मनचले ने छेड़छाड़ की थी। उसने महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया था।

यह बोल रही है पुलिस

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाहिता ससुराल से पिता के घर आई हुई थी। तभी आरोपी ने पीडिता के साथ छेडछाड़ की है। जिसकी शिकायत 20 वर्षीय छात्रा ने रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। पीड़िता जब मायके में स्थित घर के नीचे खडी थी तभी आरोपी जमील उर्फ बिटटू (Jameel@Bittu) आया। उसने बातचीत करते वक्त उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। वह उससे कहने लगा कि पीड़िता उसके पति को छोड़ दे। वह उसके साथ अभी भी शादी कर लेगा। उसने विरोध किया तो पीडिता को हाथ—मुक्कों से वह पीटने लगा। जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की जांच एसआई सृष्टि गुप्ता (SI Srishti Gupta) कर रही हैं। पुलिस ने 197/24 धारा 354/294/323/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: धागा कंपनी की कर्मचारी से टेलर ने किया बलात्कार
Don`t copy text!