Bhopal News: पत्नी की शादी से नाराज व्यक्ति धमकाने पहुंचा

Share

Bhopal News: शादीशुदा होने की बात छुपाकर की थी दूसरी शादी, राज खुलने के बाद उसने कर लिया था किनारा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा महिला को परेशान कर रहे एक पूर्व पति के खिलाफ थाने में एफआईआर (Ex Husband Molestation Case) हुई है। उसको पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) स्थित शाहजहांनाबाद इलाके की है। पीड़ित महिला कुछ महीने ही आरोपी के साथ रही थी। जिसके बाद उसके पहले पति का राज उजागर हो गया था।

एक महीने पहले की शादी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 15—16 मार्च की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे 177/22 धारा 354—घ/506 (पीछा करके छेड़छाड़ और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। यह घटना मजदूर नगर में हई थी। पीड़िता 26 वर्षी्य जो कि रेजीमेंट रोड पर रहती है। इस मामले में आरोपी रामकृष्ण मेहर (Ram Kishan Mehar) है जो कि उसका पहला पति है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ जुलाई, 2021 में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी है। यह बात छुपाकर उसने शादी की थी। ऐसा पता चलने के बाद उसने फरवरी, 2022 में दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। यह बात आरोपी रामकृष्ण मेहर को नागवारा गुजरी। वह उसको अक्सर घर में आते—जाते परेशान करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   MP Police News: डीजीपी ने कहा जहां हो वहां नौकरी करो लेकिन कमांडेंट ने सस्पेंड कर दिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

TCI Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!