Bhopal News: हकीकत का पता लगाने पुलिस कर रही पड़ताल, पहले दर्ज है एट्रोसिटी का थाने में केस

भोपाल। गांव में रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देाहत क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। दोनों परिवारों के रंजिश के बीच अब छेड़छाड़ का आरोप एक महिला ने लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।
थाने में नहीं है महिला अधिकारी
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। इस मामले में दो आरोपी अमर सिंह (Amar Singh) और भारत सिंह डहेरिया (Bharat Singh Daheriya) हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पक्षों ने एक महीने पहले पीड़िता के पति पर गाली—गलौज करने और पीटने के अलावा एट्रोसिटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। अब ताजा आरोपों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस मामले की भी एफआईआर बैरसिया (Bairasia) थाने में तैनात एसआई कोमल वर्मा (SI Komal Verma) ने दर्ज की है। दरअसल, थाने में महिला अधिकारी कई महीनों से नहीं हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 12 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे प्रकरण 231/24 दर्ज कर लिया है। जिसमें घर के भीतर घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। घटना 08 सितंबर की रात लगभग दस बजे हुई थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।