Bhopal News: विवाहिता के साथ छेडछाड

Share

Bhopal News: संभ्रात परिवारों की कॉलोनी में अश्लील हरकतें कर रहा था आरोपी, पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी की पत्नी ने उसे पीटकर जख्मी किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भाभी जी बोलकर भौकाल मचाने वाले एक मनचले का मामला थाने पहुंचा है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। वारदात संभ्रात परिवारों की एक कॉलोनी में हुई। यहां पीड़िता के साथ अश्लील इशारे आरोपी ने किए। जब उसका विरोध पीड़िता ने किया तो आरोपी की पत्नी ने पति को रोकने—टोकने की बजाय पीड़िता को ही पीट दिया।

यह बोलकर मचाया बवाल

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 42 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पुलिस ने बताया कि पीडिता के साथ आरोपी कई दिनों से अश्लील इशारे कर रहा था। उसको अपने स्तर पर पीड़िता पहले समझा चुकी थी। लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पीड़िता ने तंग आकर उसको सबक सिखाने का मन बना लिया। उसने जैसे ही हरकत की तो वह खुलकर विरोध करने लगी। यह बात आरोपी की पत्नी को प​ता चली। उसने पति को समझाने की बजाय पीड़िता को ही हाथ—पैर से पीट दिया। इसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई विपता राय (ASI Vipta Rai) कर रही है। पुलिस ने 424/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Oxygen Politics: भाजपा को लगता है कि 'प्लांट' से मिलेगी एमपी में 'ऑक्सीजन' 
Don`t copy text!