Bhopal Loot News: मोबाइल झपटकर भागे लुटेरे

Share

Bhopal Loot News: सहेली के साथ हॉस्टल के सामने टहलते वक्त हुई घटना, सीसीटीवी से संदिग्धों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal Loot News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का मोबाइल झपट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज किया। जिन्होंने वारदात की वे मोपेड पर सवार ​थे। जिनकी संख्या तीन सामने आई है।

मोबाइल की कीमत यह बताई

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 18 अक्टूबर की रात दस बजे हुई थी। उस वक्त पीड़िता क्षमा नापित (Kshama Napit) पिता रामकृष्ण नापित उम्र 20 साल सहेली खुशी के साथ सड़क पर टहल रही थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। मोबाइल (Mobile) झपटमारी का प्रकरण 660/24 पुलिस ने दर्ज कर लिया है। क्षमा नापित मूलत: रीवा (Rewa) जिले की रहने वाली है। यहां वह पढ़ाई करने के लिए हॉस्टल में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि मोबाइल झपटने वाले तीन लड़के थे। जिसमें से बीच में बैठे लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: होम्यापैथी डॉक्टर के साथ लव, सेक्स और धोखा
Don`t copy text!