Bhopal News: राजधानी पुलिस कितनी पेशेवर उजागर

Share

Bhopal News: नाबालिग से दो विधि विरोधी बालकों ने किया यौन अत्याचार, वजहों की पड़ताल करने की बजाय प्रकरण दर्ज करके अपनी जिम्मेदारियों से कर लिया किनारा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। राजधानी की पुलिस प्रदेश के सभी प्रदेशों में उच्चतम होने के उदाहरण प्रस्तुत करती थी। लेकिन, भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाने में दर्ज एक प्रकरण में पूछे गए सवाल—जवाब के बाद उसके कमजोर पेशेवर होने के प्रमाण उजागर हो गए। यहां एक दस साल के बालक के साथ यौन अत्याचार किया गया। ऐसा करने वाले भी उसके हमउम्र साथी थे। लेकिन, पुलिस उसकी वजहों तक नहीं गई। उसने सिर्फ मुकदमा दर्ज करके अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया।

यह बोले जांच अधिकारी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। उसने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। यह घटना 22 जुलाई की शाम छह बजे हुई थी। इस मामले की जांच एसआई प्रीतम सिंह (SI Preetam Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 443/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में विधि विरोधी दो बालकों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस को यह पता लगाना था कि विधि विरोधी बालकों को यह करने की जानकारी कहां से मिली। ताकि जांच और उसका तरीका उजागर होता और बच्चों के वास्तविक गुनाहगार पता चलते जो उन्हें बुरी बातें सिखा रहे थे। यह पूछने पर जांच अधिकारी ने कहा कि विधि विरोधी बालकों ने खेल—खेल में ऐसा किया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरआर हॉस्पिटल एम्प्लोयी के साथ बलात्कार
Don`t copy text!