Bhopal News: पिता की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने नाबालिग से की अभद्रता

Share

Bhopal News: भरोसेमंद कर्मचारी जानकर घर पर था आना—जाना, मां को किशोरी ने बताई घटना तो थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग के साथ अभद्रता का एक मामला थाने पहुंचा है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के जिसने गंदी हरकत की वह उसके पिता की दुकान में जॉब करता है। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को बताई थी। जिसके बाद यह प्रकरण पुलिस थाने पहुंचा।

ऐसे हुई थी घटना

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र महज तेरह साल है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता के पिता की टेंट की दुकान है। जिसमें आरोपी काम करता है। पिता उसको भरोसेमंद कर्मचारी मानते थे। इस कारण उसका घर में आना—जाना है। पीड़िता के पिता घर पर टेंट का गोदाम बनाकर रखा है। यहां 9 सितंबर को चार बजे आरोपी वहां सामान रखने आया था। तभी उसने पीड़िता के साथ गंदी हरकत कर दी थी। पीड़िता ने यह बात घर पर मां को बताई। जिसके बाद पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण 540/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन पार्टनर ने दो साल बाद दिया धोखा
Don`t copy text!