Bhopal News: एसिड पीने से नाबालिग की मौत 

Share

Bhopal News:  चार महीनों में कई अस्पतालों में चला इलाज, बयान दर्ज नहीं होने के कारण वजह नहीं हो सकी साफ

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। एसिड पीने के बाद अस्पताल में भर्ती नाबालिग की मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। घटना चार महीने पहले हुई थी। इस दौरान नाबालिग का कई अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद वह परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

बयान देने की स्थिति में नहीं था

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार निखिल साहू (Nikhil Sahu) पिता शिव नारायण साहू उम्र 16 साल की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी पुलिस को भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से 08 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉक्टर विशाल गुप्ता ने दी थी। निखिल साहू आनंद नगर (Anand Nagar) इलाके में रहता था। उसने लगभग चार महीने पहले एसिड पी लिया था। परिजनों ने पहले प्रायवेट अस्पताल में उसका इलाज कराया था। फिर उसके बाद भोपाल एम्स अस्पताल ले गए थे। पिपलानी पुलिस मर्ग 62/ 24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण अभी तक एसिड पीने के पीछे वजह की ठोस जानकारी पुलिस को पता चली है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी के कुख्यात बदमाश ने दिखाई रंगदारी
Don`t copy text!