Bhopal News: नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, बड़ी बहन के साथ रहता था, जीजा के साथ लगाता था पानीपुरी का ठेला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें अभी तक पुलिस को मौत की ठोस वजह पता नहीं लगी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

इस कारण बहन के पास रहता था

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सोनू कुमार (Sonu Kumar) पिता पप्पू उर्फ विश्वनाथ कुमार उम्र 16 साल की मौत हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रहता था। फिलहाल गांधी नगर स्थित टैगोर वार्ड में वह बड़ी बहन के पास रहता था। उसके जीजा लक्ष्मीकांत है जो पानीपुरी का ठेला लगाते हैं। उनकी वह मदद भी करता था। पुलिस ने बताया कि बड़ी बहन 5 जुलाई की शाम सात बजे सब्जी मार्केट गई थी। घर पहुंची तो सोनू कुमार फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसको फंदे से नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना बृजेश प्रजापति (Brajesh Prajapati) ने दी थी। वह लक्ष्मीकांत के मकान में किराए से रहता है। इस मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 36/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   President Award News: मध्‍यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक
Don`t copy text!