Bhopal News: इंस्टाग्राम दोस्त ने सभी हदों को कर दिया पार 

Share

Bhopal News: परेशान होकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने सोशल साइट से रिमूव होकर सामान्य जीवन जीने लगी तो आरोपी उसे फिर गंदी हरकत करने के लिए उकसाने लगा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौराना नाबालिग समेत दो लोगों के साथ छेड़छाड़ की वारदातें हुई है। यह घटनाएं कोलार रोड और निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। निशातपुरा में एक विवाहिता को घर में घुसकर अभद्रता की गई। आरोपी अपने दोस्त के साथ आया था। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी के दोस्त ने महिला से मारपीट भी की है। इधर, कोलार रोड (Bhopal News) की घटना दहलाने वाली है। जिसमें कई तथ्यों पर अभी पुलिस की तरफ से पर्देदारी है।

गंभीर घटना को सामान्य छेड़छाड़ की तरह बताया

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की उम्र 13 साल है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की आरोपी राजकुमार अहिरवार (Rajkumar Ahirwar) से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। जिसके बाद उसका नंबर चैटिंग करते हुए हासिल कर लिया। इसके बाद वह व्हाट्स एप पर भी चैट करने लगा। आरोपी उसे व्हाट्स एप पर कॉल कर रहा था। पीड़िता के घर पर एक दिन आरोपी धमक गया। उसने हाथ के जरिए गंदी हरकत करते हुए एक वीडियो बनाई थी। इसको वायरल की धमकी देकर वह परेशान कर रहा था। इन बातों से तंग आकर नाबालिग ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी 24 अक्टूबर को उसके घर पहुंच गया। यहां उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ बुरी नीयत से हरकत करने लगा। उसका कहना था कि वह एक बार वैसा ही उसके साथ करना चाहता है जो उसने वीडियो में बनाया था। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बता दी और मामला थाने पहुंचा। प्रकरण की जांच एसआई संगीता काजले (SI Sangeeta Kajle) कर रही है। हालांकि पुलिस ने एफआईआर 795/24 में वीडियो वाली बात का खुलासा नहीं किया है। छेड़छाड़ और परेशान करने का सिलसिला नवंबर, 2023 से चल रहा था। इधर, निशातपुरा पुलिस ने 25 अक्टूबर की दोपहर ढ़ाई बजे छेड़छाड़ का प्रकरण 953/24 दर्ज किया है। जिसमें आरोपी देवेंद्र शर्मा और रोहित ठाकुर 27 वर्षीय पीड़िता के घर में घुस गए। वह शादीशुदा है यह जानते हुए भी आरोपी देवेंद्र शर्मा (Devendra Sharma) ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर रोहित ठाकुर (Rohit Thakur) ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। यह वारदात 24—25 अक्टूबर की दरमियानी रात डेढ़ बजे हुई थी। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही हैं। वे आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में स्थिति साफ नहीं कर सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पीने का पूछा तो बोला नहा भी सकती हो
Don`t copy text!