Bhopal News: महिला की घर में गिरने के बाद मौत 

Share

Bhopal News: सेना में तैनात बेटे से मुलाकात करने महाराष्ट्र से आई थी भोपाल, पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। महाराष्ट्र से बेटे के पास आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

मिलैट्री अस्पताल ने दी थी खबर

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी 16 अगस्त की सुबह 11 बजे पता चली थी। यह जानकारी मिलैट्री अस्पताल(Military Hospital)  से डॉक्टर रवीना ने दी थी। उन्होंने बतायाय कि मीराबाई पाटिल (Meerabai Patil)  पति शिवाजी पाटील उम्र 53 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: महाराष्ट्र (Maharashtra) की रहने वाली थी। फिलहाल बैरागढ़ स्थित सीटीओ में बेटे सागर पाटील (Sagar Patil) के पास रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। बेटा सेना में नायक के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि मीरा बाई पाटिल घर पर अचानक शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे गिर गई थी। उनको इलाज के लिए मिलैट्री अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 41/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लोडिंग ऑटो चालक के साथ पत्थर मारकर मारपीट 
Don`t copy text!