Bhopal News: मेट्रो कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट 

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखा रहे पांच बदमाशों ने ट्रैफिक मार्शल को पत्थर से वार करके जख्मी किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मेट्रो कंपनी में तैनात कर्मचारियों के साथ रंगदारी दिखाते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने पत्थर मारकर कर्मचारियों को जख्मी किया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है पांच आरोपी जो कह रहे थे इलाके में बदमाशी के कारण उनका रसूख है

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) के लिए पिलर डालने का काम चल रहा है। जिस कारण पीपल चौराहे के नजदीक दीपक पाल (Deepak Pal) पिता उदयराम पाल उम्र 22 साल वहां खड़े हुए थे। वे निशातपुरा स्थित करोद (Karond) के नजदीक गोया कॉलोनी (Goya Colony) में ही रहते हैं। दीपक पाल एमपी मेट्रो कंपनी (MP Metro Company) में ट्रैफिक मार्शल के पद पर तैनात हैं। उसके साथ दोस्त अभिषेक मनारिया (Abhishek Manaria) भी था। वहां करोद में रहने वाले आरोपी लकी कुशवाह (Lucky Kushwah) और गौरव सोनगरा (Gaurav Songara) उसके पास आए। आरोपियों ने कहा कि उनके आने पर उसने सलाम क्यों नहीं किया। वह क्षेत्र के बदमाश है और उनका नाम चलता है। यह बोलते हुए गाली—गलौज करके उनसे दोनों रंगदारी दिखाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। यह देखकर अभिषेक मनारिया जान बचाने भागा। जिसे आरोपियों ने पत्थर उठाकर फेंककर मारा। वह पत्थर गाल के पास और नाक के नजदीक जाकर तेजी से लगा। वह पत्थर लगते ही बेसुध हो गया। वहां पर दोनों आरोपियों के तीन अन्य साथी गौरव यादव (Gaurav Yadav) , राज यादव (Raj Yadav) और रामराज भी आ गए। सभी पांचों मिलकर उसे बुरी तरह से पीटने लगे। यह बवाल होते देखकर मेट्रो के अन्य कर्मचारियों ने आकर आरोपियों के चंगुल से दीपक पाल और अभिषेक मनारिया को छुड़ाया। अभिषेक मनारिया को ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 316/25 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पान की गुमठी को भी चोरों ने नहीं बख्शा
Don`t copy text!