Bhopal News: डीबी मॉल के शोरूम में काम करने वाला गिरफ्तार

Share

Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ कई महीनों से कर रहा था ज्यादती, तंग आकर मायके में पीड़िता ने डेरा डाला, पति को बताई पूरी कहानी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का एक मामला सामने आया है। आरोपी डीबी मॉल में एक कपड़े के शोरूम में जॉब करता है। वह उसके पड़ोस में किराए से रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ ज्यादती कर रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के पास ऐसे पहुंचा था मामला

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में किराए से रहती है। आरोपी ने चार महीने में कई बार उसके साथ ज्यादती की थी। जिस कारण वह तंग होकर अपने मायके में चली गई। पति को कोई वजह पता नहीं थी। इसलिए वह उसे लेने मायके में पहुंचा। वहां पीड़िता ने उसको पूरी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि घर के पास रहने वाला आरोपी के घर 15 मई को काम से गई थी। वहां उसने पहली बार उसके साथ ज्यादती की थी। इसके बाद से वह अक्सर उसके साथ ज्यादती करने लगा। इन बातों से तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद पति उसे लेने पहुंचा तो उसने पूरा घटनाकम बताया। पुलिस ने 12 सितंबर की रात लगभग सवा दस बजे प्रकरण 309/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्रियंका राय (SI Priyanka Rai) कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ​लिया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो अस्पतालों के एक मालिक नहीं बचा सका किसान के बेटे की जान
Don`t copy text!