Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: कोचिंग में पढ़ाई के वक्त हुई थी पहचान, पारिवारिक समस्याओं को साझा करने के बाद बढ़ी नजदीकियों को उठाया फायदा, आरोपी ने शादी के बाद वह गलत काम करने के लिए मजबूर किया जो उसे पसंद नहीं था, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिलाएं दिल की साफ होती हैं। वह जल्दी घुल—मिल जाती है। जिसका पुरुष समाज नाजायज फायदा उठाता है। ऐसा ही एक मनोवेज्ञानिक मामला पुलिस के पास पहुंचा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जिसकी जांच एसआई कंचन राजपूत कर रही हैं। हालांकि वह इस प्रकरण को ह्यूम्न नेचर की बजाय उनकी पुलिसिया परिभाषा को आधार बनाकर केस डायरी बना रही हैं। मामला बेहद संवेदनशील है जो पुलिस विभाग के लिए सजा दिलाने पर आदर्श बन सकता है।

यह सोचकर बनाता गया नजदीकियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 34 साल है। वह कोचिंग सेंटर (Coaching Centre) में ट्यूशन पढ़ाती थी। यह उसकी व्यवसायिक दक्षता थी। लेकिन, पीड़ित महिला अपने पारिवारिक कलह से जूझ रही थी। पीड़िता के पति के साथ अनबन रहती थी। उसने यह बातें आरोपी रितेश राठौर से साझा कर दी। आरोपी कोचिंग सेंटर में पढ़ने आता था। उसने अपने गलत इरादों के लिए उसको प्रतिकूल समझ लिया। वह पीड़िता के साथ दुख में साथ होने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाता चला गया। यह शारीरिक संबंध बनाने तक पहुंच गई। आरोपी ने कई महीनों तक कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रितेश राठौर (Ritesh Rathore) की शादी परिजनों ने करा दी। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता से मुलाकातें भी बंद कर दी। अचानक कुछ महीनों बाद वह फिर सक्रिय हुआ और पीड़िता से संपर्क साधा। आरोपी ने पुराने दिनों को फिर बहाल करने के लिए बोला। जब पीड़िता ने विरोध किया तो वह उसको धमकाते हुए गाली—गलौज करने लगा। वह कहने लगा कि उसके पास संबंध बनाते वक्त बनाई वीडियो है। जिसको वायरल करके वह बदनाम कर देगा। यह बोलकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध अप्राकृतिक तरीके से बनाए। ऐसा वह कई बार करने लगा जिसको लेकर पीड़िता असहज महसूस करती थी। आखिरकार तंग आकर उसने पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया। बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस ने इस मामले में 27 मई की रात लगभग पौने ग्यारह बजे 351/24 धारा 376/376—2—एन/377/294 (बलात्कार, कई बार ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। एसआई कंचन राजपूत (SI Kanchan Rajput) ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी रितेश राठौर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस स्थिति साफ नहीं कर सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने के नजदीक से बाइक उठा ले गए चोर 
Don`t copy text!