Bhopal News: पति बोला शराब पीने की बुरी लत थी, पुलिस को मायके पक्ष के राजधानी आने का इंतजार, शव पीएम के लिए मॉर्चुरी रुम में रखा गया

भोपाल। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। पति ने पुलिस को बताया है कि वह अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करती थी। इधर, पुलिस ने शव का पीएम अभी नहीं कराया है। वह महिला के पिता का भोपाल आने का इंतजार कर रही है।
अत्यधिक शराब पीने की थी लत
बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 दिसंबर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे थाने में पहुंची थी। सूचना महिला के पति रतन सिंह साहू (Ratan Singh Sahu) ने दी थी। वह ईट भट्टों में ड्रायवरी का काम करता है। पत्नी ममता साहू (Mamta Sahu) उम्र 35 साल कचरा बीनकर उसे बेचती थी। पति का कहना है कि उसे जो भी रकम मिलती थी उसकी वह शराब पीती थी। उसकी दो बेटियां हैं जिसमें सबसे छोटी बच्ची दो साल की हैं। उसके जन्म के पूर्व भी वह शराब पीती थी। पति ने बताया कि वह रात को सोई थी लेकिन सुबह नहीं उठी। परिवार यहां कोकता—4 के पास रावत मोहल्ला (Rawat Mohalla) में टपरा बनाकर रहता है। रतन सिंह साहू मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर (Gorakhpur) का रहने वाला है। मौत की खबर पुलिस ने ममता साहू के परिजनों को दे दी है। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 75/24 दर्ज कर लिया है।उसके पिता भोपाल आने वाले हैं। जिसके बाद उसका पीएम किया जाएगा। मामले की जांच कार्यवाहक एएसआई संतोष कुमार (ASI Santosh Kumar) कर रहे हैं। उसका शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) की मॉर्चुरी रुम में रखा गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक कोई संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।