Bhopal News: पेशी से लौट रही महिला को उसके पति ने पीटा 

Share

Bhopal News: बीचबचाव करने भाई आया तो पति के दोस्त ने उसे भी पीटकर जख्मी किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, हमले के पीछे वजह पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोर्ट में पेशी से लौट रही एक महिला को उसके पति ने पीट दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। हमले के पीछे पुलिस ने ठोस वजह नहीं बताई है। मारपीट के दौरान महिला का भाई जो उसके साथ बीचबचाव करने आया। उसे आरोपी पति के दोस्त ने पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना सरेराह अंजाम दी गई थी। जिसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी।

एफआईआर में यह बातें नहीं हुई साफ

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की उम्र 33 साल है। वह निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित करोद के नजदीक रहती है। वह सिलाई का काम करती है। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता कोर्ट में पेशी से लौट रही थी। वह बाइक पर उसके भाई के साथ थी। गणेश मंदिर के पास पीछे से आए महिला के पति ने उसे रोक लिया। उसके साथ पति का दोस्त भी था। दोनों गाली—गलौज करते हुए महिला को पीटने लगे। पीड़िता के भाई ने रोका तो उसे भी पीटा गया। वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर डायल—100 भी मौके पर आ गई थी। महिला और उसके भाई को थाने ले जाया गया। वहां बुरी बात समझने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने यह साफ नहीं किया है कि पति किन बातों को लेकर उसे पीट रहा था। इसके अलावा पीड़ित महिला किन कारणों को लेकर कोर्ट की पेशी से वापस लौट रही थी। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि अभी वह मायके में रहती है या फिर उसकी ससुराल कहां पर है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 
Don`t copy text!