Bhopal News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत 

Share

Bhopal News: मैनिट से पीएचडी कर रहा था, दोस्तों ने कार की मदद से अस्पताल पहुंचाया, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वह मैनिट से पीएचडी कर रहा था। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। अभी उसे टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त वह बाइक पर सवार था। पुलिस का कहना है कि वह प्रत्यक्षदर्शियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह दोस्त ले गए थे अस्पताल

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राहुल सिंह (Rahul Singh) पिता जगभान सिंह उम्र 32 साल की मौत हो गई है। वह शाहपुरा स्थित बावडिया कला के पास आकृति ईको सिटी (Akriti Eco City) में रहता था। राहुल सिंह मैनिट (MANIT) से पीएचडी कर रहा था। पुलिस ने बताया 06—07 सितंबर की दरमियानी रात बारह बजे बाइक (Bike) से जा रहा था। तभी नेहरू नगर (Nehru Nagar) के पास कामेश्वर मंदिर के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसको इलाज के लिए दोस्त शुभम और अभिषेक कार से लेकर जेपी अस्पताल (JP Hospital) पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई इंतुलाल सिंह (ASI Intulal Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमला नगर पुलिस मर्ग 59/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुभम और अभिषेक के बयान दर्ज करना बाकी है। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक का पता चल सकेगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Don`t copy text!