Bhopal News: बस कंडक्टर हमले में जख्मी 

Share

Bhopal News: लो फ्लोर बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, बस में लगे सीसीटीवी कैमरे से चल रही तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लो फ्लोर बस के कंडक्टर पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी नशे की हालत में महिला सीट पर बैठ गया था। कंडक्टर ने उसे हटने बोला तो विवाद हो गया था।

हमलावर की पहचान के हो रहे प्रयास

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार कपिल परमार (Kapil Parmar) पिता इंदर सिंह परमार उम्र 38 साल बैरागढ़ स्थित महाकाल कालोनी (Mahakal Colony) में रहता है। वह लो फ्लोर बस में कंडक्टरी का काम करता है। घटना 21 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे हुई थी। कपिल परमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी गांधी नगर तिराहे से बस में सवार हुआ था। वह काफी नशे की हालत में था। वह बस (Bus) में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर जाकर बैठ गया। कंडक्टर ने विरोध किया तो वह बोला अभी महिला यात्री नहीं है। इसके बाद करोद चौराहे पर महिला यात्री सवार हुई तो उसे उठने के लिए बोला गया। यहां महिला के साथ भी वह विरोध करते हुए झगड़ने लगा। कपिल परमार ने विरोध शांत कराया। इसक बाद आरोपी करोद में बस से उतरने लगा। उससे पहले उसने कपिल परमार की जांघ में धारदार चीज से वार कर दिया। पुलिस का कहना है कि बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरे विवाद को देखा गया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को तलाशने में जुट गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रोहित दूबे (HC Rohit Dubey) कर रहे है। पुलिस ने प्रकरण 105/25 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: नर्स को सिपाही से हुआ प्यार, शादीशुदा का ऐसा इजहार
Don`t copy text!