Bhopal Loot News: लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Loot News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी एक्टिवा छीन ली। उसी एक्टिवा में नकदी भी रखी हुई थी। लूटपाट के लिए बदमाशों ने चलती एक्टिवा में पैर मारकर पीड़ित को गिराया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो बदमााशों को दबोच लिया है। जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है।
पीड़ित ने हुलिया पहचान लिया
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार लूटपाट की यह घटना 8 सितंबर की सुबह लगभग सात बजे हुई थी। यह घटना विवेकानंद कॉलोनी के पास लुटेरों ने अंजाम दी थी। जिसकी शिकायत मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रफीक उम्र 57 साल ने दर्ज कराई थी। वे थाना क्षेत्र में ही ईस्ट कमला नगर में रहते हैं। मोहम्मद सलीम (Mohmmed Salim) ने बताया कि उनकी एक्टिवा MP—04—SY—2902 को पीछे से धक्का देकर गिराया गया था। मारपीट करने के बाद एक्टिवा बदमाश ले भागे थे। उसी एक्टिवा की डिग्गी में बारह हजार रूपये रखे थे। वारदात करने वालों में से एक का हुलिया पीड़ित ने पहचान लिया था।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पिपलानी पुलिस ने इस मामले में जितेन्द्र उर्फ जीतू (Jitendra@Jeetu) को पहले हिरासत में लिया। वह मोहमद सलीम की कबाड़े की दुकान के पास अर्जुन नगर में ही रहता है। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया। जब उसको सीसीटीवी फुटैज दिखाए तो वह गुनाह कबूलता चला गया। उसने बताया कि वारदात में हर्ष यादव (Harsh Yadav) भी शामिल था। पुलिस ने उसको भी हिरासत में ले लिया। आरोपियों से एक्टिवा और नगदी 8500 रूपये भी जब्त हुए हैं। तीसरे आरोपी की अभी तलाश जारी है। तीनों आरोपी नशा करने के लिए वारदत करते थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।