Bhopal Corrupt Officer: मुख्यमंत्री मेधावी योजना का अफसर निकला करोड़पति

Share

Bhopal Corrupt Officer: कभी एक विधायक का था करीबी, आधा दर्जन स्थानों पर दबिश के बाद एक किलो सोना, एक किलो चांदी के जेवरातों के अलावा बारह लाख से अधिक नकदी बरामद हुई, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आय से अधिक संपत्ति का लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Corrupt Officer
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में तकनी​की शिक्षा विभाग के अफसर करोड़पति निकल आए। उनके यहां भोपाल लोकायुक्त पुलिस की आधा दर्जन टीम ने अलग—अलग स्थानों पर दबिश दी थी। जिस अफसर के यहां छापा मारा गया वह कभी एक विधायक के काफी करीबी भी रहे हैं। लोकायुक्त् पुलिस (Bhopal Corrupt Officer) को उनके अलग—अलग ठिकानों से एक किलो सोना, एक किलो चांदी के जेवरातों के अलावा नकदी बारह लाख 17 हजार रुपए से अधिक की भी रकम बरामद हुई है। वे श्यामला हिल्स स्थित कार्यालय में तैनात थे और उनके पास मुख्यमंत्री मेधावी योजना के प्रभारी थे। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अलावा आय से अधिक संपत्ति का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्कूल से मिली पिस्टल तो थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) की यह कार्रवाई डीएसपी संजय शुक्ला (DCP Sanjay Shukla) की अगुवाई में की गई है। यह छापे जूनियर आडिटर रमेश हिंगोरानी (Ramesh Hingorani) के घर पर की गई। वे बैरागढ़ इलाके में रहते हैं। हिंगोरानी लक्ष्मीदेवी विक्योमल सराफ स्कूल प्रबंधन समिति में सचिव भी है। उनका एक बेटा इसी स्कूल की समिति का संचालक और दूसरा बेटा प्रशासनिक अधिकारी है। बहू भी स्कूल की कर्मचारी है। उनके दो अन्य स्कूल से कनेक्शन पता चला है। जिसका नाम प्रेरणा किरण स्कूल (Prerna Kiran School)  और चार्ली दसवानी गर्ल्स स्कूल (Charli Daswani Girls School) है। उनका निवास हिरदाराम स्थित लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) में है। लोकायुक्त पुलिस ने सर्चिंग के दौरान करीब 90 करोड़ रूपए की संपत्ति मिलने का खुलासा किया है। जिसमें जमीन के दस्तावेज और निवेश से संबंधित कागजात हैं। लोकायुक्त पुलिस ने एयरोसिटी स्थित प्रेरणा किरण स्कूल में जाकर जब छानबीन की तो एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई। जिसके संबंध में गांधी नगर थाना पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज की है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Corrupt Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गणतंत्र दिवस वाले दिन तंत्र का चेहरा बेनकाब
Don`t copy text!