Bhopal News: सुबह उठकर ब्रुश करते वक्त बेसुध होकर गिरा था, अस्पताल ले जाने पर किया मृत घोषित, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि छात्र घर पर ब्रुश कर रहा था। तभी वह बेसुध होकर गिर गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
यह पता लगा रही है पुलिस
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर केशव ने दी थी। उन्होंने बताया योगेश सोनी (Yogesh Soni) पिता हेमराज सोनी उम्र 20 साल को 05 अगस्त की सुबह नौ बजे बेहोशी की हालात में लाया गया था। उसे चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। योगेश सोनी अवधपुरी स्थित रचना विहार कॉलोनी (Rachna Vihar Colony) में रहता था। वह एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) से पढाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके आने के बाद वस्तुस्थिति पता चलेगी। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह (HC Jitendra Singh) कर रहे है। अवधपुरी पुलिस मर्ग 30/24 कायम कर लिया है। पुलिस छात्र के दोस्तों की भी जानकारी जुटा रही है। वह यह पता लगा रही है कि घटना से पहले रात में उसका क्या मूवमेंट हुआ था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।