Bhopal News: पति से विवाद के बाद अलग रहने वाली महिला ने दर्ज कराया प्रकरण

भोपाल। लिव इन पार्टनर ने धोखा देकर एक महिला के साथ ज्यादती की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। अशोका गार्डन में लिव इन पार्टनर ने धोखा देकर एक महिला के साथ ज्यादती की। वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। इसलिए पति से अलग बच्चों को लेकर रहती थी। इस कारण वह जॉब करने जाती थी। यहां उसकी पहचान उसी फर्म में काम करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी।
शादी करने का दिया था झांसा
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र में रहती है। वह एक कंपनी में जॉब करती है। पीड़िता के पहले पति से दो बच्चे भी है। वह 2019 से किराये के एक मकान में रहती है। पीड़िता हनुमानगंज स्थित नादरा बस स्टाप (Nadra Bus Stop) के पास किसी कंपनी में जॉब करती है। वहां पर गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहने वाला आरोपी संतोष कुमार यादव (Santosh Kumar Yadav) भी जॉब करता था। एक ही फर्म में काम करने के चलते एक—दूसरे से पहचान हो गई। पीड़िता और आरोपी के बीच पहले बातचीत फिर प्रेम प्रसंग हो गए। आरोपी संतोष कुमार यादव का कहना था कि वह अविवाहित है और उसे पत्नी बनाकर रखेगा। यह बोलकर उसने घर पर आकर कई बार शारीरिक संबध बनाए। इसी महीने 09 जनवरी, 2025 को दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने झूठ बोलकर उसके साथ धोखा दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी। यह मामला जब थाने पहुंचा तो प्रकरण दर्ज करने के लिए महिला अधिकारी नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसलिए तलैया थाने से एसआई सृष्टि गुप्ता को बुलाकर एफआईआर दर्ज की गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।