Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी ने तोड़ा दम

Share

Bhopal News: शराब कंपनी में करता था जॉब, चिरायु अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की चिरायु अस्पताल में मौत हो गई। वह शराब दुकान में जॉब करता था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। अभी तक उसे टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जगत अहिरवार (Jagat Ahirwar) पिता कंछेदीलाल अहिरवार उम्र 53 साल की सड़क हादसे में जख्मी था। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित गैस राहत कॉलोनी (Gas Rahat Colony) में रहता था। वह शराब दुकान में काम करता था। जगत अहिरवार बाइक से 18 सितंबर रात दो बजे कहीं जा रहा था। तभी द्वारका नगर (Dwarka Nagar) के सामने उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसको इलाज के लिए चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी 20 सितंबर की सुबह आठ बजे मौत हो गई। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले की जांच एएसआई नीरज सिंह (ASI Neeraj Singh) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 56/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: परेशान एक लड़की की कहानी, जिसकी पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर
Don`t copy text!