Bhopal Cyber Fraud: फौजी बनकर मकान किराए पर लेने के नाम पर फ्रॉड

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज शाहपुरा थाने से मिल रही है। इस मामले के पीड़ित को एफआईआर कराने गृह मंत्रालय से सिफारिश लगानी पड़ी। उनके साथ सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) हुआ था। आरोपी फौजी बनकर किराए का मकान लेना चाहता था। जिसके बाद उसने एक लिंक भेजी। फिर तीन किस्त में खाते से रकम निकल गई।
दूसरे दिन भी हुआ था प्रयास
शाहपुरा थाना पुलिस ने 07 अक्टूबर को 702/21 धारा 420 जालसाजी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना 3 अक्टूबर की रात को हुई थी। शिकायत भरत नगर निवासी पंकज ने दर्ज कराई है। उन्होंने अपने मकान को किराए पर देने के लिए मैजिक ब्रिक्स और ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। जिसके बाद एक नंबर से कॉल आया। उसने जम्मू में नायक बताकर भोपाल में दो साल के लिए पोस्टिंग होने का हवाला दिया। किराए का मकान लेने के लिए वह तैयार था। उसने फिर एक लिंक भेजी। जिसके बाद पंकज के खाते से तीन बार में रकम करीब 96 हजार रुपए निकल गई। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। आलम यह था कि जालसाज ने अगले दिन फिर उसी तर्ज पर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पाई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।