Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, पारिवारिक कलह की बात सामने आई, पीएम के लिए भेजा गया शव
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2023/07/GridArt_20230704_220140707-300x225.jpg)
भोपाल। मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मजदूर ने घरेलू विवाद से तंग आकर फांसी लगाई है। हालांकि इस तरह का कोई सुसाइड नोट उसे नहीं मिला है।
पुलिस तक ऐसे पहुंची थी जानकारी
बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार मजदूर ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसकी पहचान पारस नाथ (Paras Nath) पिता दिनेश्वर प्रसाद उम्र 40 साल के रुप में हुई है। वह अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में रहता था। फिलहाल बागसेवनिया में किराए के मकान में वह रहता था। उसके पिता दिनेश्वर प्रसाद 15 जुलाई की शाम सात बजे घर पर पहुंचे तो बेटा पारस नाथ फंदे पर लटका मिला। उसको नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक का घर पर विवाद चल रहा था। जिस कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे यह साफ हो सके कि वह पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच एएसआई मुकेश स्थापक (ASI Mukesh Sansthapak) कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 39/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।